क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश लाइफ - साइंस

---Advertisement---

Shefali Jriwala Death: नहीं रही कांटा लगा गर्ल के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला, 42 साल की उम्र में हुआ निधन। जाने फैमिली और उनकी नेटवर्थ की पूरी जानकारी।

On: June 29, 2025 6:42 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Shefali Jriwala Death: लोकप्रिय म्यूजिक वीडियो, कांटा लगा, गाने से मशहूर हुई। अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का 27 जून को मुंबई में निधन हो गया। जिसके बाद परिवार जनों और दोस्तों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मौत के कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है शेफाली जरीवाला की, 27 जून को देर रात तबीयत बिगड़ी, तो उनके पति पराग त्यागी, शेफाली जरीवाला को अंधेरी के मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

शेफाली जरीवाला की पारिवारिक पृष्ठभूमि

शेफाली जरीवाला, का जन्म 24 नवंबर 1982 को अहमदाबाद गुजरात में हुआ था। शैफाली ने 2005 में सरदार पटेल कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग अंधेरी वेस्ट मुंबई से, सूचना प्रौद्योगिकी में मास्टर की डिग्री हासिल की, अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्हें मॉडलिंग और अभिनय का मौका मिल गया था। उन्हें प्रसिद्धि तब मिली जब सन 2002 में म्यूजिक वीडियो, कांटा लगा एल्बम हिट हो गया था। उसके बाद शेफाली कांटा लगा गर्ल के नाम से, जाने जानी लगी।

इसके बाद शेफाली जरीवाला ने 15 म्यूजिक वीडियो में काम किया 2004 में शेफाली ने अक्षय कुमार सलमान खान अभिनीत मूवी मुझसे शादी करोगी मैं कैमियो रोल किया।

1000023957

शेफाली जरीवाला की शादी, 2004 में संगीतकार, हरमीत सिंह से हुई थी जो मीत ब्रदर्स का हिस्सा है । मीत ब्रदर्स के दोनों भाई मनमीत सिंह, हरप्रीत सिंह एमपी के ग्वालियर शहर से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता गुलजार सिंह शहर के बड़े शराब कारोबारी हैं। शेफाली और हरमीत की शादी 5 साल चली, हरमीत सिंह के घरेलू दुर्व्यवहार के आरोप के बाद, 2009 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था।

फिर इसके बाद एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने 4 साल के रिलेशन के बाद, अभिनेता पराग त्यागी से अगस्त 2014 में शादी की। शेफाली का दोनों ही शादी से कोई बच्चा नहीं था।

अपने पीछे करोड़ो की संपत्ति छोड़ गई है शेफाली जरीवाला

अपने पहले म्यूजिक वीडियो के लिए,फीस के तौर पर शेफाली जरीवाला को 7000 रुपए मिले थे। म्यूजिक वीडियो के अलावा शैफाली ने कई सारे शोज किए थे। यही नहीं कथित रूप से उनके निधन के समय, उनके बैंक अकाउंट में 8-9 करोड रुपए हैं। चुकी उनकी कोई संतान नहीं है, तो उनकी संपत्ति का वारिस कौन होगा?

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment